قُلْتُ لَمَّا غَابَ عَنِّي
मैंने कहा, जब वह मुझसे ओझल हुआ
Hi
Hi
قُلْتُ لَمَّا غَابَ عَنِّي
نُورُ مَرَاكَ الْمَصُون
मैंने कहा, जब तेरी महफ़ूज़ ज़ेबाई का नूर
मुझसे ओझल और पोशीदा हो गया
شَفَّنِي وَاللَّهِ سُقْمٌ
فِيهِ قَدْ ذُقْتُ الْمَنُونَ
खुदा की कसम, मुझे एक ऐसी बीमारी ने घेर लिया है
जिसमें मैंने मौत का मज़ा चख लिया है
وَعُيُونِي مِنْ نَحِيبٍ
جَارِيَاتٌ كَالْعُيُون
और मेरी आँखें शिद्दत-ए-रुदन की वजह से
बहते हुए चश्मों की तरह जारी हैं
وَجُفُونِي مَا كَفَاهَا
مَا جَرَى حَتَّى جَفُون
और मेरी पलकों को उन बहते आँसुओं से तसल्ली न हुई
यहाँ तक कि वे खुद ही खुश्क हो गईं
هَامَ قَلْبِي زَادَ وَجْدِي
فَمَتَى وَصْلَكْ يَكُونُ
मेरा दिल इश्क़ में सरगर्दां है और तड़प बढ़ती जा रही है
तो भला हमारा विसाल कब होगा?
غَابَ عَنْ عَيْنِي ضِيَاهَا
يَا قَمَرَ دَارِي الْعُيُون
मेरी नज़रों से उनकी रोशनी ओझल हो गई है
ऐ हसीं चाँद, इन आँखों को सुकून दे