مَا لِلنِّيَاقِ إِذَا حَدَا جَمَّالُهَا
ऊँटनियों को क्या हुआ जब उनका सारबान उन्हें गाकर सुनाता है?
Hi
مَا لِلنِّيَاقِ إِذَا حَدَا جَمَّالُهَا
تَدَعُ الْعَنَاءَ وَلَا تَمَلُّ مَلَالَهَا
इन ऊंटनियों को क्या हुआ जब इनका सारबान हदी गाता है?
वे अपनी थकान छोड़ देती हैं और रस्ते से कभी नहीं थकतीं
وَتَرَىٰ لَهَا فِي السَّيْرِ جِدًّا وَاضِحًا
شَوْقًا تَمُدُّ يَمِينَهَا وَشِمَالَهَا
तुम उनकी चाल में एक स्पष्ट दृढ़ता देखते हो,
शौक़ में वे अपने दाएं और बाएं लपकती हैं
وَتَبَاشَرَتْ لَمَّا أَتَتْ بَدْرًا رَأَتْ
نُورَ النَّبِيِّ الْهَاشِمِيِّ بَدَا لَهَا
वे हर्षित हुईं जब वे पहुंचीं और बद्र को देखा,
क्योंकि हाशमी नबी का नूर उनके समक्ष प्रकट हुआ
غَنِّ لَهَا يَا سَعْدُ بِاسْمِ مُحَمَّدٍ
فَلَعَلَّهَا تُصْغِي لِمَنْ غَنَّىٰ لَهَا
ऐ साद! उनके लिए मुहम्मद के नाम का तराना गाओ,
शायद वे उसकी पुकार सुन लें जो उनके लिए गा रहा है