لَمْ يَخْلُقِ الرَّحْمَنُ مِثْلَ مُحَمَّدٍ
रहमान ने मुहम्मद जैसा कोई पैदा नहीं किया
Hi
Hi
لَمْ يَخْلُقِ الرَّحْمَنُ مِثْلَ مُحَمَّدٍ
بَيْنَ الْوَرَى بَشَراً عَلَى الْإِطْلَاقِ
रहमान ने मुहम्मद जैसा कोई पैदा नहीं किया
समस्त सृष्टि में, निश्चित ही कोई मानव उनके समान नहीं
كَلَّا وَلَا عَرَفَ الْخَلَائِقُ قَدْرَهُ
مَا فَوْقَهُ حَقّاً سِوَى الْخَلَّاقِ
कदापि नहीं, न ही मख्लूक़ात ने उनके मर्तबे को पहचाना
सच तो यह है कि उनके ऊपर केवल ख़ालिक़ ही है
مَاذَا أَقُولُ بِوَصْفِهِ وَمَدِيحِهِ
وَسَنَاهُ دَوْماً بَاهِرُ الْإِشْرَاقِ
उनकी प्रशंसा और वस्फ़ में मैं भला क्या कहूँ?
जिनका नूर सदा अपनी चमक से चकाचौंध कर देता है
وَهُوَ الَّذِي لِلْخَلْقِ أُرْسِلَ رَحْمَةً
وَأَتَى يُتَمِّمُ مَكَارِمَ الْأَخْلَاقِ
वही हैं जो समस्त सृष्टि के लिए रहमत बनाकर भेजे गए
और जो श्रेष्ठ चरित्र की पूर्णता के लिए तशरीफ़ लाए