ْيَاجَمَالُه
Oh, How Beautiful He Is!
Hi
آه يَا جَمَالُه يَا جَمَالُهْ
سِيدْنَا النَّبِى يَا جَمَالُهْ
आह क्या जमाल है, क्या हुस्न-ओ-जमाल है
हमारे आका नबी, क्या ही बेमिसाल जमाल है
سِيدْنَا النَّبِى يَا جَمَالُهْ
हमारे आका नबी का क्या ही जमाल है
كَحِيلُ الطَّرْفِ حَبِيبِي لَوْ تَرَاهُ
ضَحُوكُ السِّنِّ لِلْعَاشِقِ رَمَاهُ
सुरमई आँखों वाले मेरे महबूब को काश तुम देख पाते
अपनी दिलकश मुस्कान से आशिक़ को अपना बना लिया
بَهِيُّ الطَّلْعَةْ فَالْمَوْلَى اصْطَفَاهُ
وَكُلُّ الْخَلْقِ أَنَارَ بِنُورِ طه
नूरानी चेहरे वाले जिन्हें खुदा ने मुंतख़ब किया
और तमाम मख़लूक़ "ता-हा" के नूर से मुनव्वर हुई
وَلَا ظِلُّ لَهُ بَلْ كَانَ نُوْرَا
تَنَالَ الشَّمْسُ مِنْهُ هُوَ الْبُدُوْرَ
आपका कोई साया न था बल्कि आप सरापा नूर थे
सूरज आपसे ही रौशनी पाता है, आप कामिल माहताब हैं
وَلَمْ يَكُنِ الْهُدَى لَوْلَاهُ ظُهُوْرَا
وَ كُلُّ الْكَوْنِ أَنَارَ بِنُوْرِ طَــــــهَ
अगर आप न होते तो हिदायत का ज़ुहूर मुमकिन न था
और सारा आलम "ता-हा" के नूर से रौशन हो गया
وَكَفُّ الْمُصْطَفَى كَالْوَرْدِ نَادِى
وَعِطْرُهَا يَبْقَى إِذَا مَسَّتْ أَيَادِى
मुस्तफा की हथेली शबनमी गुलाब की मानिंद है
और इसकी महक हाथों को छूने के बाद भी बसी रहती है
وَعَمَّ نَوَالُهَا كُلَّ الْعِبَادِ
حَبِيبُ اللهِ يَا خَيْرَ الْبَرَايَا
आपका फ़ैज़ और अता तमाम बंदों पर आम है
ऐ अल्लाह के हबीब, ऐ तमाम मख़लूक़ में सबसे बेहतरीन
وَرِيقُ الْمُصْطَفَى يَشْفِي الْعَلِيلَ
وَعَيْنُ قَتَادَةَ خُذْهَا دَلِيلًا
मुस्तफा का लुआब-ए-मुबारक बीमार को शिफा देता है
और हज़रत क़तादा की आँख को ही दलील मान लीजिए
تَفَلَ فِي الْبِئْرِ أَضْحَتْ سَلْسَبِيلًا
وَصَارَ لِصَحْبِهِ شَهْدًا مُدَامًا
कुएं में लुआब डाला तो वह मीठा चश्मा बन गया
और उनके सहाबा के लिए शहद सा शीरीं जाम बन गया